{"_id":"6af32f87e8880a2dcf0358b8","slug":"blood-soaked-body-of-a-young-man-found-in-a-field-eyes-missing-firozabad-news-c-169-1-mt11005-190399-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खेत में मिला युवक का खून से लथपथ शव, आंखें गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खेत में मिला युवक का खून से लथपथ शव, आंखें गायब
Tue, 10 Nov 2026 08:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
चेहरे व गले पर लगे थे खून के गहरे निशान, आसपास के थानों से मंगाई जा रही गुमशुदगी की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र में जदुद्वारा के पास नेशनल हाईवे किनारे मंगलवार शाम खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला। चेहरे तथा गले पर खून के निशान थे। आंखें भी गायब थीं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे किनारे जदुद्वारा के पास स्थित खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने शव को देखा तो उसकी स्थिति बेहद वीभत्स और खराब हो चुकी थी। सीओ ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
शिनाख्त कराने की कोशिश नाकाम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मृतक की आंखें नहीं थीं तथा चेहरे और गले पर काफी खून लगा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की निर्मम हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।