फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Block education officer honored council children

Firozabad News: खंड शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय बच्चों को किया सम्मानित

Sat, 21 Jan 2023 05:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Block education officer honored council children
शिकोहाबाद। ब्लाक संसाधन केंद्र के प्रांगण में हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील की अध्यक्षता में हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,शिक्षिकाओं और अभिभावकों को संयुक्त रूप से बच्चों की शिक्षा के प्रति ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय दबियाई के बच्चों द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। एसआरजी सुभाष चंद्र द्वारा आंनगबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षक एवं अभिभावकों, आंगनबाड़ी एवं विद्यालय के समन्वय स्थापित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों की देखरेख तथा बाल वाटिका पर चर्चा की।
विज्ञापन

एआरपी रोहताश्व श्रीवास्तव ने बाल वाटिका नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। एआरपी भुवनेश कुमार ने प्राथमिक शिक्षा एवं बुनियादी शिक्षा के उद्देश्यों का प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम में अरविंद कुमार और अमरपाल ने ने सभी विषयों पर चर्चा की। सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों से आए बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed