{"_id":"5e7f78258ebc3e78bb34dc49","slug":"black-marketing-firozabad-news-agr4357894111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी और राशन पर नहीं रुक रही कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य पर नहीं मिल रहा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी और राशन पर नहीं रुक रही कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य पर नहीं मिल रहा सामान
विज्ञापन
ग्रामीण अंचल में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है ग्राम राजा का ताल में शनिवार सुबह बाजार खुला ?
- फोटो : FIROZABAD
टूंडला। प्रशासन के प्रयासों के बावजूद बाजार में खाने-पीने की वस्तुओं पर कालाबाजारी नहीं रुक रही। निर्धारित मूल्य से दो से तीन गुने रेट पर सामान बेचा जा रहा है। प्रशासन की लिस्ट के हिसाब से कोई सब्जी या अन्य खाद्य सामग्री मांगता है तो दुकानदार उसे चलता कर देता है। रेट को लेकर कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। प्रशासन ने शुक्रवार को दो व्यापारियों पर कार्रवाई भी की थी।
प्रशासन की ओर से लॉक डाउन को देखते हुए सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी दुकानदार खाने-पीने की वस्तुओं की कालाबाजारी नहीं करेगा। निर्धारित मूल्य पर ही सभी वस्तुओं को बेचा जाएगा। ताकि किसी भी व्यक्ति का आर्थिक शोषण न हो। बावजूद इसके नगर के दुकानदार प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए निर्धारित मूल्य से दो से तीन गुने दामों पर वस्तुओं को बेच रहे हैं।
कहीं दाल तो कहीं चावल दो गुने दामों में बेचे जा रहे हैं। यही हाल आटे का है जो बड़ी मुश्किल से उपलब्ध हो रहा है। सब्जियों के भाव कहीं फिक्स नहीं है। कोई दुकानदार टमाटर तीस रुपए किलो तो कोई 40 रुपए किलो बेच रहा है। केला कोई 30 रुपए किलो तो कोई 40 रुपए किलो बेच रहा है। इसी तरह आलू भी 20 से 25 रुपए प्रतिकिलोग्राम बेच रहे हैं। जबकि प्रशासन ने आलू दो रुपए, टमाटर 10 रुपए, दालें 10 से 100 रुपए निर्धारित की हैं।
विज्ञापन
प्रतिबंध के बाद भी बिक रहा गुटखा
टूंडला। गुटखे के निर्माण और बिक्री पर सरकार ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन टूंडला में ब्लैक में जमकर बेचा जा रहा है। सुभाष चौराहे, दीपा का चौराहा, नईबस्ती, तेलमिल रोड, टूंडली, सांवले प्रसाद रोड व लाइनपार क्षेत्र में गुटखा बेचा जा रहा है। 10 रुपये वाले पाउच के 15 तो रुपये तो कहीं कहीं पर दोगुने रुपये वसूले जा रहे हैं।