फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJY the siege of the SE, spoke perfect base

भाजयुमो ने किया एसई का घेराव, सुनाईं खरी खोटी

Tue, 25 Aug 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 25 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJY  the siege of the SE, spoke perfect base
फीरोजाबाद। जिले में अघोषित विद्युत कटौती एवं चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली को लेकर भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष पिंकी चक के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अफसरों का घेराव कर जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने चेतावनी दी कि चेकिंग के नाम अवैध वसूली बंद न हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि फीरोजाबाद शहर टीटीजेड के अंतर्गत आता है। हाईकोर्ट द्वारा 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन वर्तमान में 14-15 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। जनपद भर में बिजली कटौती को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। प्रवक्ता डा. अखिलेश शर्मा ने कहा कि विद्युत विभाग में दलाल पूरी तरह सक्रिय हैं। यहां बिना दलालों के कोई कार्य कराना संभव नहीं है। चेकिंग के नाम पर गरीब जनता से अवैध वसूली करने में लगे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। विभाग द्वारा जो पोल से मीटर तक केबल लगाई जा रही हैं, उसके नाम पर भी वसूली की जा रही है। जो लोग पैसे देने से मना करते हैं, उनका कनेक्शन नहीं जोड़ा जाता। ऐसे में उपभोक्ता को कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। विभाग में तैनात अफसर भी उपभोक्ताओं सुनवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई आबादी क्षेत्रों में जनता द्वारा कनेक्शन लेने के बाद भी उपभोक्ता दूरदराज से केबिलें खींच कर बिजली जलाने को मजबूर हैं। सौरभ गर्ग एवं दीपक गुप्ता ने विभाग की कार्यशैली पर रोष जाहिर करते हुए विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की। भाजयुमो द्वारा अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्या का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदीप यादव, सुरेंद्र राजपूत, हिमांशु अग्रवाल, निमेश गुप्ता, विकास पालीवाल, डा. नवनीत शुक्ला, भूरी सिंह राठौर, चेतराम यादव मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed