फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP's storm collapsed in SP's fort

भाजपा की आंधी में ढह गया सपा का किला

Sat, 11 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद। Updated Sat, 11 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP's storm collapsed in SP's fort
भाजपा की आंधी में ढह गया सपा का किला - फोटो : अमर उजाला
सुहागनगरी में भाजपा की चुनावी आंधी में सपा का किला ढह गया। जिले की पांच विधानसभा सीटों में से भाजपा ने चार पर कब्जा कर लिया है। जहां जसराना में पहली बार कमल खिला है वहीं, सपा एक मात्र सिरसागंज सीट को किसी तरह बचा पायी है। उधर, बसपा का सूपड़ा साफ हो गया। वह खाता भी नहीं खोल सकी। जीत के जश्न के साथ भाजपाइयों ने भगवा रंग की होली खेली।
विज्ञापन

फिरोजाबाद सीट को भाजपा ने बडे़ अंतर के साथ फिर से जीत लिया। भाजपा प्रत्याशी मनीष असीजा 102457 वोट हासिल करके पुन: विधायक बन गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अजीम भाई को 41921 वोटों के बडे़ अंतर से हराया है। अजीम भाई को 60838 वोट मिले। बसपा के खालिद नसीर 51264 वोट पाकर तीसरे स्थान रहे।
विज्ञापन

टूंडला में भाजपा के एसपी सिंह बघेल ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर बसपा और सपा को चित्त कर दिया। एसपी सिंह बघेल ने रिकार्ड 56047 वोटों से जीत हासिल की है। बघेल को 118386 वोट मिले। बसपा के राकेश बाबू एडवोकेट 62339 वोट पाकर दूसरे और सपा के शिव सिंह चक 54785 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसराना में सपा का किला ढह गया। भाजपा ने यहां पहली बार किला फतह कर सपा के गढ़ को  ढहा दिया। भाजपा के रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने यहां से 103316 वोट हासिल कर जीत हासिल की है। उन्होंने सपा के शिव प्रताप यादव को 20430 वोटों से हराया है। शिव प्रताप यादव को 82886 वोट मिले। बसपा के शिवराज सिंह यादव को 26232 वोट मिले।

सिरसागंज सीट बचाने में सपा सफल हो गयी। सिरसागंज से सपा के हरिओम यादव को 90193 वोट मिले हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री जयवीर सिंह को 79528 वोट मिले। बसपा के राघवेंद्र सिंह को 20876 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। हरिओम यादव ने जयवीर को 10665 वोटों से हराया। शिकोहाबाद सीट भी भाजपा से सपा से छीन ली है। यहां से भाजपा के डा. मुकेश वर्मा 87857 वोट मिले हैं। उन्होंने सपा के डा. चौधरी संजय यादव को 10777 वोटों से हरा दिया। संजय यादव को 77074 वोट मिले। बसपा के शैलेष यादव 37512 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed