फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP counted the achievement of four and a half years, the opposition said, be ashamed

भाजपा ने गिनाई साढ़े चार साल की उपलब्धि, विपक्षी बोले कुछ तो शर्म करो

Sun, 19 Sep 2021 10:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
BJP counted the achievement of four and a half years, the opposition said, be ashamed
फिरोजाबाद। प्रदेश की भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर सांसद डॉ.चंद्रसेन जादौन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की विकास कार्यों की जानकारी दी। उधर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार के विकास कार्यों को महज ढिंढोरा बताते हुए कहा कि यह सरकार बेशर्म हो गई है। इस सरकार को झूठ बोलने में शर्म नहीं आती।
विज्ञापन

सांसद डॉ.चंद्रसेन जादौन कलेक्ट्रेट सभागार में वार्ता कर बताया कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्ष में आठ अरब 32 करोड़ 22.68 लाख रुपये की लागत से जिले में 770 सड़कों को बनाने का काम किया। आठ अरब 22 करोड़ 01 लाख रुपये की लागत से 19 नवीन पेयजल योजनाएं, टीटीएसपी की स्थापना के साथ एफएसटीपी की स्थापना की है। जिले में राज्य सेतु निगम की ओर से आरओबी, यमुना नदी पर 26 पुल का निर्माण तीन अरब, 30 करोड़ छह लाख रुपये से कराया है।
विज्ञापन

चार अरब पांच करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से भवनों का निर्माण कराया है। जिले में 43.25 करोड़ की लागत से 284 पंचायत भवनों एवं 36.20 करोड़ की लागत से 564 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय भवनों का निर्माण कराया है। जिले की नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में एक अरब 23 करोड़ 30 लाख से 833 कार्यों को कराया है। 96.43 करोड़ की लागत से जिला पंचायत ने विकास कार्य कराने का काम किया। सांसद निधि के माध्यम से जिले में 25.48 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए हैं। 91.51 लाख कीमत से जिले में दस मनरेगा पार्कों को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया है। प्रदेश की जनता योगी सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। क्योंकि बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान मेयर नूतन राठौर, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा,मेडिकल कालेज की प्राचार्या डा.संगीता अनेजा मौजूद रहीं।
सीडीओ चर्चित गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, लूट, अपहरण, हत्या एवं बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। शिक्षा का सर्वनाश हो गया सड़कें टूटी हैं,अस्पताल में व्यवस्थाएं नहीं है।
विपक्षी दल बोले,
भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर, महिलाएं सभी परेशान
- भाजपा सरकार ने साढ़े चार वर्ष में आम आदमी को लड़ाने का काम किया। किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर, महिलाएं हर कोई परेशान है। बच्चों की शिक्षा चौपट हो गई। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं, बच्चों की मौत हो रही हैं, इस सरकार और सरकारी मशीनरी को इसके बाद भी शर्म नहीं आ रही। -रमेशचंद्र चंचल, जिलाध्यक्ष सपा
- प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई विकास नहीं किया, इंसान से इंसान को लड़ाने का काम किया है। भ्रष्टाचार बढ़ा है, आमजन असुरक्षित हैं, बेरोजगारी बढ़ी है, स्वास्थ्य सेवाएं लचर हैं। डेंगू से पीड़ितों को इलाज नहीं मिल रहा। किसान परेशान है। सरकार के नुमाइंदों को विकास कार्य गिनाने पर खुद शर्म आनी चाहिए। संदीप तिवारी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद।

-भाजपा ने साढ़े चार वर्ष में जनता को सिर्फ महंगाई दी। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस महंगी हो गई। सड़कें बनी नहीं, स्वास्थ्य सेवाएं लचर हैं, किसान परेशान हैं युवा बेरोजगार हैं, छात्रों की पढ़ाई खत्म कर दी। आलाधिकारी भी इस सरकार में अपनी कमियों को छिपाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। -चौधरी सालिग सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed