{"_id":"661bdc60cce4fa69ac08a2d0","slug":"bike-rider-died-while-his-companion-seriously-injured-in-collision-with-tempo-in-firozabad-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार
Sun, 14 Apr 2024 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2024 07:08 PM IST
सार
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुहागनगरी फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में टेपों की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। वहीं परिजन की तहरीर पर टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
एटा थाना अवागढ़ के गांव नगला धारू निवासी केशव दयाल (30) ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने फरिहा आ रहा था। बाइक पर गांव का ही विकेश भी सवार था। थाना नारखी के नगला बदे के समीप तेज गति से आ रहे एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार केशव दयाल तथा विकेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। कुछ ही पलों में केशव दयाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
बाद में वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पता चलते ही उसके परिवार के लोग भी आ गए। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके दो लड़के तथा एक लड़की है। वह खेती तथा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन