फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Big scam exposed in Jasrana Indian Bank

UP: इंडियन बैंक घोटाला...1.86 करोड़ हड़प गए मैनेजर और कैशियर, थाने में दी तहरीर; ग्राहकों की रकम पर ये फैसला

Wed, 26 Mar 2025 10:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 26 Mar 2025 10:20 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बैंक में बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां इंडियन बैंक की शाखा में ग्राहक रुपये जमा कराते रहे, उन्हें जमा पर्ची भी दी जाती रही, लेकिन रकम खाते में नहीं पहुंची। मामला उजागर होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मामले में अब शाखा प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ बैंक प्रबंधन की ओर से तहरीर दी गई है।

 

विज्ञापन
Big scam exposed in Jasrana Indian Bank
बैंक में माैजूद ग्राहक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना कस्बा स्थित इंडियन बैंक की शाखा में हुए घोटाले में बुधवार को फिर कई मामले सामने आए। अंचल प्रमुख ने शाखा प्रबंधक एवं कैशियर के खिलाफ ग्राहकों के 1.86 करोड़ रुपये गबन की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन


 

घिरोर रोड स्थित इंडियन बैंक में मैनपुरी के भोगांव के नगला गिरधारी मोटा निवासी राघवेंद्र सिंह शाखा प्रबंधक के पद पर और टूंडला की पुरानी तहसील के पास शक्तिनगर निवासी जयप्रकाश क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। दोनों पर 60 से अधिक ग्राहकों के खाते से रुपये गबन करने का आरोप लगा है।

ये भी पढ़ें-UP: सीएम योगी के प्लेन में आई खराबी, दिल्ली से मंगाया दूसरा विमान, डेढ़ घंटे बाद लखनऊ रवाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शाखा प्रबंधक एवं कैशियर द्वारा बैंक में आने वाले ग्राहकों से पैसा लेकर जमा स्लिप ले ली गई लेकिन उनके खाते में रुपये जमा नहीं किए गए। मामला संज्ञान में आने के बाद लोग परेशान हैं। ग्राहकों ने बैंक में खाते की जानकारी करने के साथ रुपये गबन होने की शिकायत दर्ज कराई है। कई ग्राहकों ने कोतवाली में भी तहरीर दी है। बुधवार को इंडियन बैंक के आगरा अंचल के प्रमुख तरुण कुमार विश्नोई कोतवाली पहुंचे।

 
विज्ञापन

कोतवाल शेर सिंह को शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह एवं क्लर्क जयप्रकाश के खिलाफ 1.86 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों को निलंबित कर दिया गया है। जांच जारी है। कोतवाल शेर सिंह ने कहा तहरीर प्राप्त हुई है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

ये भी पढ़ें-कालित दुल्हन: पति को मरवाने वाली प्रगति लाखों के जेवर भी ले गई...परिजनों को शक सुपारी की रकम चुकाने को बेचे
 

अंचल प्रमुख आगरा तरुण कुमार विश्नोई ने बताया कि उपभोक्ताओं ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर अभी तक 1.86 करोड़ के घोटाले की बात सामने आई है। अभी जांच जारी है। शाखा प्रबंधक एवं क्लर्क के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। बैंक में सभी का पैसा सुरक्षित है। किसी भी ग्राहक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed