फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi Adityanath plane face technical problem and emergency landing 20 minutes after takeoff

UP: सीएम योगी के प्लेन में आई खराबी, दिल्ली से मंगाया दूसरा विमान, डेढ़ घंटे बाद लखनऊ रवाना

Wed, 26 Mar 2025 06:50 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 26 Mar 2025 06:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा आए। यहां सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम से लाैटते समय उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि वह उस समय विमान में माैजूद नहीं थे। बाद में सीएम दूसरे विमान से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath plane face technical problem and emergency landing 20 minutes after takeoff
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा से लखनऊ रवाना होने के दाैरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। सीएम जीआईसी मैदान पर अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने के मौके पर हुई जनसभा के बाद लखनऊ रवाना होने के लिए खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। 

विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी आनन-फानन एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट से शाम को लखनऊ रवाना हो गए। विमान खराब होने के चलते मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ करीब डेढ़ घंटे तक आगरा में रुके रहे। 
विज्ञापन


इससे पहले आगरा के जीआईसी मैदान में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। इस माैके पर उन्होंने 635 करोड़ की 128 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने यहां मौजूद लाभार्थियों और लोगों से कहा आगरा की पहचान मुगलों से नहीं है, आगरा की पहचान छत्रपति शिवाजी, राधारानी, बांके बिहारी और ब्रजभूमि से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार विरासत सजाने के साथ विकास भी कर रही है। काशी, अयोध्या, प्रयागराज, नैमिषारण्य बटेश्वर इसके उदाहरण हैं। सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है। 8.50 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। हाल में ही पुलिस भर्ती में 60 हजार युवाओं को नौकरी दी गई है। इनमें 12 हजार बेटियां हैं। 


संबंधित वीडियो-


सीएम ने कहा कि पहले की सरकार में गुंडे माफिया और दंगाई हावी थे। लेकिन हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की जगह वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट दिया है। योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को चेक और टूलकिट भी प्रदान की। प्रदर्शनी में उन्होंने लोगों से मुलाकात करके उन्हें प्रोत्साहन दिया। जीआईसी मैदान से वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार के आठ साल: आगरा को दी 128 योजनाओं की सौगात, बोले- मुगलों से नहीं छत्रपति शिवाजी से जिले की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed