{"_id":"639c8ad209dbe07ef7431e0f","slug":"bhagwat-katha-virat-sant-sammelan-begins-with-grand-kalashayatra-firozabad-news-agr5570223170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भव्य कलशयात्रा के साथ भागवत कथा,विराट संत सम्मेलन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भव्य कलशयात्रा के साथ भागवत कथा,विराट संत सम्मेलन का शुभारंभ
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा और विराट संत सम्मेलन के दौरान राधा कृष्ण मंदिर से निक
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोह्म महामंडल के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा एवं विराट संत सम्मेलन के शुभारंभ के मौके पर 751 सौभाग्यवती महिलाओं के साथ कलशयात्रा निकाली गई। सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से बैंडबाजों के साथ शुरू हुई कलशयात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया।
कलश यात्रा का शुभारंभ महापौर नूतन राठौर, उद्यमी संतोष अग्रवाल और पंकज अग्रवाल ज्वैलर्स ने संयुक्त रूप से सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से किया। पीतवस्त्र धारण किए 751 महिलाएं कलश के साथ शामिल हुईं। कलशयात्रा में शामिल रथों पर सोह्म पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज सहित अन्य संत विराजमान थे। शोभायात्रा मार्ग पर संतजनों पर पुष्प वर्षा की गई। आरती कर स्वागत किया गया।
यजमान धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सरिता शर्मा एवं यज्ञपति राकेश यादव, सरला यादव कलश यात्रा के साथ चल रहे थे। कलशयात्रा घंटाघर, सदर बाजार, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा होते हुए रामलीला प्रांगण में कथा पांडाल में पहुंचकर समाप्त हुई। कलशयात्रा का स्वागत जेएस विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. सुकेश यादव एवं संजय मित्तल, भगवानदास बंसल ने रामलीला प्रांगण में पुष्पवर्षा करके किया। डॉ. सुकेश यादव ने दीप प्रज्जवलित किया।
विज्ञापन
इस दौरान चंद्रप्रकाश शर्मा, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, सर्वेश दीक्षित, अनूपचंद्र जैन एडवोकेट, मनोज शर्मा, अनुपमा शर्मा, संजय अग्रवाल, रमाकांत उपाध्याय, राकेश शर्मा, महेंद्र कुमार छोटे, शिवनारायण यादव लाला, हरिओम वर्मा पार्षद, प्रमोद राजोरिया पार्षद, अनुग्रह गोपाल, नितिन शर्मा शामिल थे।