फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Better Handling discuss Gandhi Park

गांधी पार्क के बेहतर रख रखाव पर चर्चा

Sun, 20 Dec 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 20 Dec 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
Better Handling discuss Gandhi Park
पर्यावरण बचाओ जनकल्याण समिति द्वारा रविवार को गांधी पार्क में बैठक का आयोजन किया। इसमें पार्क में व्याप्त समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने कहा कि गांधी पार्क में सफाई, विद्युत व्यवस्था बेहतर कराई जाएगी। पेड़ सूख न पाएं, इसकी देखभाल को कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। पार्कों में क्रिकेट, फुटबाल व अन्य खेल बंद कराए जाएंगे। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि हम समय-समय पर गांधी पार्क का निरीक्षण करेंगे, जिससे वहां अव्यवस्था न हो। शहर में पॉलीथिन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर पर्यावरण बचाने का कार्य करेंगे। समिति अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल ने पार्क में सफाई के लिए कूड़ेदान, सुरक्षा गार्ड, माली तैनात करने की मांग की। महासचिव अजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव नूरुलहुदा लाला राइन ने कहा कि पेड़ पौधों को दिया जाने वाला पानी खारा है, जिससे पेड़ों का विकास रुक गया इसलिए पार्क में मीठे पानी की व्यवस्था की जाए। टहल कमेटी के संरक्षक गुरूजी वर्मा ने पार्क में पेड़ पौधों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज पार्क की जो दुर्दशा है, वह वृक्षों का रख रखाव न होने के कारण हो रही है। कार्यक्रम में गुलाम जीलानी, दीनानाथ अग्रवाल, महेश पिप्पल, अमित गुप्ता, विद्या राम राजौरिया, अजय अग्रवाल, संजय यादव, पवन गुप्ता, राकेश अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed