{"_id":"5dfa6b6a8ebc3e880c79cbac","slug":"bal-sramik-school-firozabad-news-agr4205882123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रमिक स्कूलों में मिलीं खामियां, दस को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रमिक स्कूलों में मिलीं खामियां, दस को नोटिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाल श्रमिकों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए चल रहे बाल श्रमिक स्कूल शासन की मंशा पर खरा नहीं उतर रहे। सीडीओ के निर्देश पर हुए औचक निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में शिक्षा-दीक्षा का स्तर काफी खराब मिला। खामियों के चलते दस स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं।
औद्योगिक नगर फिरोजाबाद में बाल श्रमिक एवं श्रमिक के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए 35 बाल श्रमिक स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में लगभग साढे नौ सौ बच्चों का पंजीकरण है। श्रमिक स्कूलों के संचालन का जिम्मा स्वयंसेवी संगठन को दिया गया है। लेकिन इन स्कूलों में तमाम अव्यवस्थाएं हैं। शिकायतों के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नेहा जैन ने गत दिनों 14 जिला स्तरीय अधिकारियों से सभी 35 स्कूलों का निरीक्षण कराया था।
निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिली। नियमित पुष्टाहार वितरण नहीं होने, पढ़ाई का स्तर काफी निम्न होने एवं गर्म ड्रेस के वितरण जैसी खामियां भी मिलीं। अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ नेहा जैन ने स्कूल संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे दस संगठनों/संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इन स्कूलों को जारी हुए नोटिस
रेशम देवी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, डॉ. बलवंत स्वरूप एजूकेशन सोसायटी इटावा, मां श्रिता सेवा संस्थान, बाल श्रम मुक्ति एवं कल्याण समिति, कल्पना शिक्षा एवं खादी ग्रामोद्योग, स्वामी मुक्तानंद कल्याण समिति, ग्लोबल डेवलपमेंट सोसायटी, जनहित सेवा समिति, मुस्लिम सेवा समिति, डॉ. आंबेडकर विद्या मंदिर।