{"_id":"5f4fdb0e8ebc3ea3ab790b01","slug":"baink-firozabad-news-agr457549075","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में एटीएम से रुपये चाहिए तो देना होगा ओटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में एटीएम से रुपये चाहिए तो देना होगा ओटीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एटीएम केबिन में कई बार ऐसा हुआ है कि रुपये निकासी के लिए जिसकी मदद ली, वह ठग निकला। मदद के नाम पर उनका पिन पूछा और कार्ड स्वैप कराया और रुपये निकालकर दे दिए। मगर इसी बीच ठग कार्ड बदल लेते हैं और बाद में खाते से रकम को साफ कर देते थे। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। दस हजार से अधिक रुपये निकालने वाले को कार्ड, पिन नंबर के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी साथ रखना होगा। रात को रकम निकालने पर वन टाइम पासवर्ड ओटीपी को अनिवार्य कर दिया है।
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाव के लिए यह व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था से एटीएम क्लोनिंग और पिन हैक होने का डर ग्राहकों को नहीं रहेगा। एसबीआई कार्ड धारक रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक रकम निकासी करेंगे तो इस नियम का पालन करना होगा। रात में अतिरिक्त सुरक्षा के पीछे तर्क है कि एटीएम से धोकाधड़ी की सबसे अधिक संभावना रात में रहती है। ठगी करने वाले एकांत में रकम की निकासी करते हैं।
नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। स्टेट बैंक के उपभोक्ता यदि रात आठ बजे के बाद कैश निकालेंगे तो एटीएम में कार्ड व पिन नंबर देना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। चार डिजिट के उस नंबर को एटीएम पर डालना होगा। इसके बाद कैश निकासी व आगे के विकल्प दिखेंगे।
विज्ञापन
निर्मल टोपो, लीड बैंक अधिकारी