{"_id":"588216864f1c1b701befed51","slug":"baghel-rakesh-babu-and-has-four-nominations-including-shivraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बघेल, राकेश बाबू और शिवराज सहित चार ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बघेल, राकेश बाबू और शिवराज सहित चार ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
टूंडला से बसपा उम्मीदवार राकेश बाबू ने नामांकन दाखिल किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को टूंडला विधानसभा से भाजपा के प्रो. एसपी सिंह बघेल, बसपा के राकेश बाबू एवं जसराना से बसपा शिवराज सिंह यादव तथा शिकोहाबाद विधानसभा से मुलायम सिंह यादव के समधी रामप्रकाश यादव नेहरू ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। मुख्यालय पर नामांकन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकतर प्रत्याशी सिर्फ सादगी के साथ मुख्यालय पहुंचे।
नामांकन के चौथे दिन उम्मीदवार के आने के कारण पुलिस व प्रशासन अलर्ट था। टूंडला से बसपा उम्मीदवार राकेश बाबू एडवोकेट तीन वाहनों पर अपने समर्थकों के साथ मुख्यालय पहुंचे। पार्टी के जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप, मंडल कोआर्डिनेटर डा.ज्ञान सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंंह के साथ एसडीएम कक्ष में अपना नामांकन दाखिल किया। सूरज किरन सच्चिदानंद, बबलू सिंह गोल्डी, संजीव शर्मा आदि रहे। टूंडला से ही भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंंह बघेल नामांकन दाखिल करने पहुंचे। साथ में जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा,देवेश कुमार आदि रहे। जसराना से बसपा उम्मीदवार शिवराज सिंह यादव ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। शिकोहाबाद विधानसभा से पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के समधी एवं सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के भाई राम प्रकाश यादव उर्फ नेहरू ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनके दस प्रस्तावकों को प्रवेश दे दिया। जसराना से सपा उम्मीदवार शिव प्रताप यादव एवं भाजपा के रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी नामांकन पत्र ले गए। फीरोजाबाद से महेशचंद्र शर्मा, टूंडला व शिकोहाबाद व सिरसागंज से कोई नामांकन नहीं ले गया।
फरियादी लौटाए, कर्मचारी रहे परेशान
नामांकन के लिए उम्मीदवारों के आने के कारण फरियादी तो दूर बल्कि नामांकन पत्र लेने के लिए आने वालों तक को ही प्रवेश नहीं दिया। टूंडला से नामांकन लेने पहुंचे दयालबाबू नायक को बैरंग लौटाया। तीन बजे के पश्चात नामांकन लेने पहुंचे तो एसडीएम ने देने से इंकार कर दिया। आखिर बिना नामांकन लिए लौट गए। सख्ती की कारण राशनकार्ड आदि की समस्या लेकर आने वालों को भी जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से ही पूर्ति विभाग में नहीं जाने दिया था।
विज्ञापन
वहीं विकास भवन की ओर ड्यूटी पत्र लेने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि सीओ शिकोहाबाद वीके तिवारी ने हस्तक्षेप कर विकास भवन स्थित कार्यालय के स्टाफ को जाने की इजाजत दी। पुलिस लाइन या फिर न्यायालय की ओर से भी विकास भवन की ओर जाने से रोका जा रहा था।