फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bagh Chingamal and Central intersection made encroachment free

Firozabad News: बाग छिंगामल और सेंट्रल चौराहे को कराया अतिक्रमण मुक्त

Thu, 07 Dec 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 07 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bagh Chingamal and Central intersection made encroachment free
फिरोजाबाद। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बृहस्पतिवार को सेंट्रल चौराहे पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर काउंटर व अन्य सामान रखने वाले दुकानदार व प्रतिष्ठान स्वामी प्रवर्तन दल के निशाने पर रहे। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के निर्देश पर निगम के प्रवर्तन दल ने शहर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र बाग छिंगामल और सेंट्रल टाकीज पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क व सार्वजनिक नाला के ऊपर काउंटर, बेंच और अन्य सामान रखने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी। सभी का सामान उठवा कर दुकान के अंदर रखवाया तथा सभी को भविष्य में पुनरावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई। वहीं दुकानों के सामने आड़े-तिरछे स्कूटर-बाइक खड़े करने वाहन स्वामियों को भी अनावश्यक रूप से वाहन नहीं खड़े करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed