{"_id":"5e46e5298ebc3ee5b6562eaa","slug":"awas-firozabad-news-agr4295207112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरी किस्त लेने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरी किस्त लेने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अतिरिक्त किस्तें लेने वाले पीएम आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों की मुश्किलें बढे़ंगी। राज्य स्तरीय कमेटी ने जांच के बाद दोहरी किस्त लेने वाले 328 लाभार्थियों को रिकवरी नोटिस जारी कर दिए गए हैं। खास बात है कि रिकवरी नोटिस लाभार्थियों को तामील करने के लिए सूडा निदेशालय ने सदस्यीय 40 लोगों की टीम को भेजा है।
मनमाने तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त करने, बगैर प्रस्ताव योजना का लाभ लेने एवं गलत तरीके से भवन निर्माण के लिए कई बार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त प्राप्त करने वालों पर निदेशालय नगरीय विकास अभिकरण ने कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके प्रथम चरण में आवास निर्माण के लिए पहली, दूसरी व तीसरी किश्तों का कई बार भुगतान लेने वाले 328 लाभार्थियों को डूडा ने वसूली नोटिस जारी किए हैं।
सभी को तीन दिन में अतिरिक्त किश्तों का भुगतान वापिस करने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में राजस्व वसूली के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी जारी कर दी है। जिन लोगों को वसूली नोटिस जारी हुए हैं उनमें दोहरी पहली किश्त लेने वाले 201, दूसरी किश्त लेने वाले 99 एवं दो बार तीसरी किश्त लेने वाले 37 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारी की बात
योजना में मनमानी करने वालों पर सख्ती होगी। पहली, दूसरी एवं तीसरी किश्तों का दोहरा भुगतान लेने वालों को वसूली नोटिस जारी किए हैं। दूसरे के प्लाट पर योजना का लाभ लेने वालों पर शासन सीधे एफआईआर दर्ज कराएगा।
सुभाष वीर सिंह राजपूत पीओ डूडा