{"_id":"5e46e7658ebc3ee5cf02fedb","slug":"award-firozabad-news-agr429521780","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को जन्म देने पर 285 माताओं को किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को जन्म देने पर 285 माताओं को किया सम्मान
विज्ञापन
लोक भवानी सेवा संस्थान द्वारा बेटी जन्म जागृति पुरस्कार समारोह के दौरान महिलाओं को पुरस्कृत करत
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लोक भवानी संस्थान द्वारा पालीवाल हॉल में बेटी जन्म जागृति पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनवरी माह में जिला महिला अस्पताल में पैदा होने वाली 285 बेटियों की माताओं को सम्मान पत्र दिया।
कार्यक्रम का आगाज समाजसेविका शीलमणि शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि मोहम्मद अकरम खान ने कहा कि बेटियां पैदा होने वाले परिवारों का सम्मान किया जाना निश्चित ही अच्छी शुरुआत है। संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमारी संस्था ने समाज में बेटियां पैदा होने पर मायूसी को खुशी में बदलने का कार्य किया हे।
संस्थान महासचिव रामनिवास यादव ने कहा कि आज बेटी है तो कल मां है। यदि मां, बेटी नहीं होगी तो संसार की संरचना की कल्पना सार्थक कैसे होगी? प्रदेशाध्यक्ष मयंक भटनागर, महिला प्रदेशाध्यक्ष आकृति, नीतेश अग्रवाल, असलम भोला, सतेंद्र जैन सौली ने भी विचार व्यक्त किए। कवि यशपाल यश और मनोज राजाताली ने काव्य पाठकर बेटियों का सम्मान करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
अर्पिता, वंशिका, निताशी वर्मा ने कविता पढ़कर भावविभोर कर दिया। रीता कौशल, रवि प्रकाश, श्वेता पोरवाल, फौरन सिंह, बाबूराम, सुधा देवी, रामप्रसाद, संदीप, विजेंद्र सिंह, अनार सिंह गुर्जर, लाखन सिंह, अंजली गुप्ता, बॉबी कश्यप, जितेंद्र तिवारी, राजकुमार, बबलू यादव आदि उपस्थित रहे।