फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Attempted rape of a female student returning from coaching; threat to kill.

Firozabad News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, जान से मारने की धमकी

Sat, 10 Oct 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a female student returning from coaching; threat to kill.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीरों और घरों में मौजूद लोगों ने उसे बचाया। आरोप है कि युवक ने खुद को प्रधान प्रतिनिधि बताते हुए पुलिस को रुपये देकर बच निकलने की बात कही और छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 9 अक्तूबर को बसई मोहम्मदपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया वह चंदवार गेट पुल के पास स्थित कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी। शाम करीब साढ़े छह बजे तोतलपुर के पास गांधी बाबा मंदिर के निकट एक युवक ने उसे साइकिल से खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश के इरादे से दबोच लिया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने खुद को प्रधान प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वह पुलिस को रुपये देकर मामला निपटा लेगा और उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर में आरोपी की गाड़ी का बताते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed