फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attacked wife with blade, stabbed himself too

UP: शराब के नशे में पति ने खेला खूनी खेल...पत्नी पर ब्लेड से हमला, पीठ पर किए कई वार; इसलिए काटी खुद की गर्दन

Sat, 01 Nov 2025 11:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 01 Nov 2025 11:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शराबी पति ने पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। पत्नी की पीठ को ब्लेड से काट  डाला। इसके बाद खुद की गर्दन भी काट ली। 

विज्ञापन
Attacked wife with blade, stabbed himself too
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र के अगोधा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब पीने के आदी पति ने पहले पत्नी पर धारदार ब्लेड से हमला किया और फिर खुद भी चाकू मारकर लहूलुहान हो गया। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पत्नी की तहरीर पर फरिहा पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अगोधा गांव की कृष्णा ने अपने पति देवेंद्र कुशवाह निवासी कुरगवां, आगरा के खिलाफ तहरीर दी है। कृष्णा का आरोप है कि वह पांच दिन पहले अपने नाना के यहां अगोधा गांव आई थीं। 30 अक्टूबर को उनके पति देवेन्द्र कुशवाह, जो जलेसर में टैक्सी चलाने का काम करते हैं, उन्हें वापस बुलाने गांव आए। देवेंद्र ने शराब पी रखी थी, इस पर नाना ने भेजने से मना कर दिया। देवेंद्र जबरन अपने साथ ले जाने लगे। इसका विरोध किया तो पति ने गुस्से में आकर ब्लेड से उसकी पीठ पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि इसके बाद देवेंद्र ने स्वयं की गर्दन पर भी चाकू से हमला कर खुद को भी लहूलुहान कर लिया। कृष्णा ने आरोप लगाया कि पति ने उन पर और खुद पर प्रहार करके उन्हें और उनके ननिहाल पक्ष को फंसाने की कोशिश की है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पति देवेंद्र कुशवाह शराब पीने का आदी है। घायल पति-पत्नी को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पत्नी कृष्णा की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed