{"_id":"58519c674f1c1b686f64b95a","slug":"attack-hours-after-eating-at-one-thousand-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों धक्के खाने के बाद मिले हजार एक ही हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों धक्के खाने के बाद मिले हजार एक ही हजार
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
बैंक पर मची अापाधापी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैश की किल्लत बुधवार को भी बैंकों में रही। किसी में एक तो किसी में दो हजार की राशि ही मिली। एसबीआई मुख्य शाखा में प्रवेश के लिए तो मारामारी जैसे हालात दिखे। पुलिस फोर्स को भीड़ नियंत्रित करने को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जिले की बैंकों में कैश नहीं है। खाताधारकों को अपना पैसा निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पहले तो प्रवेश ही नहीं मिलता यदि मिल जाए अंदर पैसा नहीं मिलता। बुधवार को उपभोक्ता कतार में लगने के बाद घर लौटने को विवश हुए। बोधाश्रम निवासी देवेंद्र शर्मा तीन घंटे तक इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा के बाहर कतार में लगे रहे, 18 हजार का विड्राल फार्म हाथ में था। शाम तक नंबर नहीं आया। आखिर बैरंग लौट गए। बैंक प्रबंधक ने उन्हें तो सिर्फ टोकन दिया। जिला मुख्यालय दबरई स्थित एसबीआई बैंक के बाहर पूरे दिन हंगामा होता रहा। पुलिस फोर्स को ही काफी मशक्कत करनी पड़ी। गांधीपार्क चौराहा पर स्थित आईडीबीआई बैंक के बाहर कतार लगी दिखाई दी। खैरगढ़ निवासी राहुल तिवारी ने डीएम से कसबा स्थित एटीएम को चालू नहीं होने की शिकायत की। लीड बैंक प्रबंधक की ओर से भेजे जवाब में कहा है कि बैंक में करेंसी नहीं होने के कारण एटीएम को चालू नहीं किया जा सका। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक डीके वर्मा ने कहा कि करेंसी के अभाव में सिर्फ दो हजार एवं अधिकतम दस हजार का भुगतान ही किया गया।