फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Arrangements of Baratara Gaushala did not improve, anger among villagers

Firozabad News: बरतरा गोशाला की नहीं सुधरीं व्यवस्थाएं, ग्रामीणों में गुस्सा

Thu, 24 Aug 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 24 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Arrangements of Baratara Gaushala did not improve, anger among villagers
नारखी (फिरोजाबाद)। बरतरा गोशाला की व्यवस्थाओं में सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। गोशाला में गायों के भूसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। बुधवार की शाम को गोशाला में नयाबांस के काफी ग्रामीण एकत्रित होकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गायों की मौत होते देखी नहीं जा रही है। जिला प्रशासन से व्यवस्थाओं में सुधार कराने की मांग की है। नारखी ब्लाॅक की ग्राम पंचायत बरतरा में संचालित गोशाला की व्यवस्थाएं ठीक ढंग से संचालित नहीं किए जाने के कारण ग्राम प्रधान गुड्डी देवी के डीपीआरओ ने वित्तीय पावर पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए थे। लेकिन इसके बाद भी गोशाला की व्यवस्थाओं में सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। गायों के चारा के अभाव में दम तोड़ रही है। बारिश होने के कारण गायों की हालत काफी खराब हो रही है। बुधवार की शाम को नयाबांस के निवासी अशोक बघेल सहित ग्रामीणों ने गायों की दुर्दशा देखी तो उन्होंने इसका विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि एक गाय मृत पड़ी हुई थी। उसको देखभाल करने वाले उठाकर ले गए तो बाद में देखा तो एक गाय और मृत हालत में पड़ी थी। अशोक बघेल ने बताया कि गोशाला की हालत खराब है। गायों की उचित देख भाल नहीं हो पा रही है। उन्होंने डीएम से ग्राम पंचायत में सचिव की तैनाती करने और गोशाला के चारे की उचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में महेशचंद्र, कैलाशी, अर्जुन सिंह, बालचंद्र सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed