फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Annual girls tied the heck

वार्षिकोत्सव में बालिकाओं ने बांधा समां

Sun, 27 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 27 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Annual girls tied the heck
अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा ने रविवार को पालीवाल ऑडिटोरियम में वार्षिकोत्सव एवं वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कर्नल वीरेंद्र सहाय वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुलश्रेष्ठ महासभा एसपी भांति, राष्ट्रीय महामंत्री सुधाकर कुलश्रेष्ठ सहित सभी अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रारंभ में बालिकाओं ने महाराज चित्रगुप्त और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। दीक्षा कुलश्रेष्ठ ने ‘प्रेम रतन धन पायो’, आस्था और आकांक्षा ने ‘डोला रे डोला’, श्रुति ने ‘दीवानी हो गई’, तृप्ति और प्राची ने  ‘चिटिया कलाईयां’ गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं छह साल के नन्हे बालक आराध्य ने देश की सभी राजधानियों, नदियों के नाम सुनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद कायस्थ समाज के पांच वृद्धजनों, समाजसेवियों, मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कर्नल वीरेंद्र सहाय ने समाज के बच्चों की पढ़ाई के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। विजय प्रकाश कुलश्रेष्ठ ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ, आभार अध्यक्ष सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ ने किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र कुलश्रेष्ठ, राजेश कुलश्रेष्ठ, सर्वेशचंद्र कुलश्रेष्ठ, सुनील कुलश्रेष्ठ, माधव कुलश्रेष्ठ, महिला कुलश्रेष्ठ महासभा अध्यक्ष दीक्षारानी कुलश्रेष्ठ, महेशचंद्र कुलश्रेष्ठ, शैलेन्द्र कुलश्रेष्ठ, नितिन कुलश्रेष्ठ, अनिल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed