{"_id":"57409eb94f1c1bfe16ac7886","slug":"and-soumya-became-district-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिम्मी और सौम्या बनीं जिले की टापर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिम्मी और सौम्या बनीं जिले की टापर
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Sat, 21 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिम्मी और सौम्या बनीं जिले की टापर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। इस बार भी सीबीएसई का परीक्षा परिणाम बंपर आया। यूपी बोर्ड की तरह सीबीएसई परीक्षा में भी बेटियों ने सफलता की उड़ान भरी है। किड्स कार्नर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सिम्मी जैन और यंग स्कॉलर्स एकेडमी की छात्रा सौम्या मिश्रा जिले में संयुक्त रूप से टापर बनीं। दोनों ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
सीबीएसई के कक्षा 12 वीं के रिजल्ट आने को सुबह से छात्र छात्राओं में उत्साह बना हुआ था। इस बार करीब 2,651 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। जैसे जैसे समय नजदीक आता गया वैसे वैसे धड़कनें तेज होती गईं। हालांकि रिजल्ट ने परीक्षार्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं कराया। करीब 11 बजे परीक्षा परिणाम घोषित होने लगा। जिन छात्राओं के नंबर उम्मीद से ज्यादा आए, वह खुशी से उछल पडे़। वहीं, कई छात्राओं के नंबर कम आए तो चेहरे पर मायूसी भी दिखी। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र दोस्तों के साथ मस्ती करने निकल पड़े। कोई स्कूल पहुंचा तो कोई रेस्टोरेंट। अधिकांश छात्र पास होने के बाद उछलते कूदते हुए मोबाइल में फोटो कैद करते हुए दिखे। फेसबुक पर फोटो अपलोड भी कर दिए। कोचिंग एवं स्कूल के शिक्षकों ने भी छात्र छात्राओं को बधाई दी।
मोबाइल पर देखा रिजल्ट
अधिकांश छात्र छात्राओं ने मोबाइल पर ही रिजल्ट देख लिया। व्हाट्सअप पर तुरंत अपने रिश्तेदारों एवं मित्रों को सेंड भी कर दिया। परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी का इजहार करते हुए फोटो अपलोड किए गए।