फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   anarchists entered temple and broke idol of Hanuman ji In Firozabad

अराजकतत्वों ने तोड़ी हनुमानजी की मूर्ति: लोगों में आक्रोश, सीओ बोले-ऐसी कार्रवाई करेंगे कि हर अपराधी रखेगा याद

Thu, 23 Mar 2023 10:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 10:07 AM IST
सार

फिरोजाबाद में अराजकतत्वों ने मंदिर में रखी हनुमान जी की मूर्ति को तोड़कर नीचे फेंक दिया। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मंदिर तोड़ने की खबर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।  

विज्ञापन
anarchists entered temple and broke idol of Hanuman ji In Firozabad
अराजकतत्वों ने तोड़ी हनुमानजी जी की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में अराजकतत्वों ने मंदिर में घुसकर हनुमान जी की मूर्ति को तोड़ दिया। इसके बाद उत्पातियों ने मूर्ति को मंदिर के बाहर फेंक दिया। सुबह लोगों ने देखा तो आक्रोशित हो उठे। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। खबर सुनकर मौके पर पहुंचे पार्षद ने पुलिस को तीन-चार घंटे में आरोपियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। 

विज्ञापन


मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र का है। यहां बस्ती में लोगों ने पूजा पाठ के लिए एक छोटा सा मंदिर बना रखा है। उसमें हनुमानजी समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की हैं। बुधवार से नवरात्र पर्व शुरू हो गए हैं। लोग मंदिर में जाकर पूजा-पाठ कर रहे हैं। गुरुवार की सुबह लोग घरों से बाहर आए तो मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति समेत अन्य मूर्तियां टूटी पड़ी थीं।

विज्ञापन

प्रदर्शन करने को होंगे मजबूर

उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों का कहना है कि मंदिर के आसपास विशेष समुदाय के लोगों की अधिकता होने के कारण उन्हें यह मंदिर अखरता है। कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

anarchists entered temple and broke idol of Hanuman ji In Firozabad
मंदिर तोड़े जाने की खबर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए - फोटो : अमर उजाला

ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी

खबर पाकर मौके पर पहुंचे विधायक मनीष असीजा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी कालखंड में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। लोगों ने बताया है कि इससे पहले भी मंदिर से पारंपरिक त्रिसूल और मूर्तियों के वस्त्रों से छेड़छाड़ की। उस समय हम लोगों ने सहिष्णुता का भाव दिखाया। लेकिन मूर्ति तोड़ा जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन से बात हुई है। सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                यह भी पढ़ेंः- प्रेम का ऐसा अंत: 'साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं'...और फंदे से झूल गए पति-पत्नी, रोती रही ढाई वर्ष की मासूम

बनाया जा रहा डर का माहौल

खबर पाकर मौके पर पहुंचे पार्षद अजय गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्ष 2020 से मंदिर में मूर्तियां तोड़ने के मामले बढ़ गए हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई ठोंस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यहां डर का माहौल बनाया जा रहा है। ताकि हिंदू समाज के लोग यहां से पलायन कर जाएं। लेकिन, ऐसा होने नहीं देंगे। कहा कि पुलिस चार घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करें। अन्यथा यहीं पर धरना देंगे। 

चार घंटे के अंदर करेंगे कड़ी कार्रवाई 

सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि मंदिर में मूर्तियों के तोड़े जाने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। आरोपियों की फोटो हमारे पास आ गई हैं। मंदिर तोड़ना बिल्कुल गलत बात है। हम अगले चार घंटों में आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेंगे, कि आगे से कोई भी आराजकतत्व ऐसी घटना करने से पहले सोचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed