फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An auto rickshaw full of devotees overturned after colliding with a bike, seven injured

Firozabad News: बाइक से टकराकर श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, सात घायल

Mon, 02 Sep 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
An auto rickshaw full of devotees overturned after colliding with a bike, seven injured
शिकोहाबाद। एत्मादपुर से दर्शन कर ऑटो से घर जा रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए। श्रद्धालुओं से भरा ऑटो आगे चल रही बाइक से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार समेत सात लोग घायल हो गए। वहीं अन्य हादसे में दो घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव सराय शेख निवासी रामनरेश ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सोमवार सुबह रामनरेश अपनी पत्नी सुमन देवी (28) एवं पुत्री राधा (18), शिल्पी (22), गुनगुन (2) एवं दाताराम (55) के साथ एत्मादपुर से दर्शन करके घर वापस लौट रहे थे। ऑटो जब नौशहरा के पास पहुंचा, तभी सामने जसराना क्षेत्र के गांव भदीला निवासी अजब सिंह (70) जो दबरई से किसी मुकदमे की तारीख करके वापस लौट रहे थे, की बाइक ऑटो से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एवं ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार समेत कुल सात लोग घायल हो गए। वहीं अन्य हादसों में धर्मेंद्र निवासी असुआ, अजीत निवासी सलेमपुर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed