फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Altercation between Deputy Station Superintendent and loco pilot at New Tundla Station three seriously injured

स्टेशन पर भिड़े डिप्टी एसएस और लोको पायलट: 20 मिनट तक रेल रूट ठप, वीडियो बनाने पर फोड़ा सिर; तीन गंभीर घायल

Sat, 10 Oct 2026 09:42 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 10 Oct 2026 09:42 PM IST
सार

फिरोजाबाद के न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन पर डिप्टी एसएस और लोको पायलट में विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई हो गई। वीडियो बना रहे संविदा कर्मी और दो अन्य व्यक्तियों का लोको पायलट ने पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। सूचना पर आरपीएफ और पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
Altercation between Deputy Station Superintendent and loco pilot at New Tundla Station three seriously injured
विवाद के बाद स्टेशन पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन अधीक्षक (डिप्टी एसएस) और लोटो पायलट में ट्रेन की बुकिंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद की वीडियो बना रहे स्टेशन पर तैनात संविदा कर्मचारी बाॅक्स पोर्टर को लोको पायलट ने पत्थर से सिर पर प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर आरपीएफ व थाना पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन


डेडिकेट फ्रंट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसी) के न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर शाम करीब आठ बजे गुड्स ट्रेन के क्रू को बदलने को लेकर स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस और लोको पायलट के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई हो गई, तभी घटना की वीडियो बना रहे बाॅक्स पोर्टर राहुल निवासी टूंडली, थाना टूंडला व अन्य दो पर लोको पायलटों ने वीडियो बनाने का विरोध करते हुए उसका पत्थर से सिर फाड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाॅक्स पोर्टर और उसके साथी गंभीर घायल हो गए। मामला बिगड़ता देख मौके पर आरपीएफ और थाना पुलिस पहुंच गई। झगड़े में दोनों ओर की लाइन करीब 20 मिनट प्रभावित रही। आरपीएफ के कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। वहीं, थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed