{"_id":"687cdbbaabf502cdca079d99","slug":"all-wishes-are-fulfilled-in-the-100-year-old-shri-rameshwar-mahadev-temple-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-152665-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 100 साल पुराने श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 100 साल पुराने श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं
Sun, 20 Jul 2025 05:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 20 Jul 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
गल्ला मंडी स्थित प्राचीन रामेश्वर महादेव मंदिर। संवा
100 साल पुराने श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शहर की गल्ला मंडी में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर लगभग 100 साल पुराना है। इसकी स्थापना 1925 में भगवान भोलेनाथ की पिंडी स्थापित कर की गई थी। मंदिर की बढ़ती मान्यता के पीछे यहां की एक खास परंपरा है: ऐसा माना जाता है कि जो भक्त लगातार 40 दिन तक मंदिर में दीपक जलाकर मन्नत मांगते हैं, उनकी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।
मंदिर समिति के सचिव सुदेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर की स्थापना पंडित साहबराम शर्मा ने की थी, जिसके बाद उनके पुत्र पंडित रामबाबू शर्मा ने 1935 में गर्भगृह की स्थापना कराई। 1950 में पंडित दिनेशचंद्र शर्मा एडवोकेट ने भव्य प्रांगण का निर्माण करवाया।
यह मंदिर सिर्फ श्रावण मास के सोमवार को ही नहीं, बल्कि हर दिन श्रद्धालुओं से भरा रहता है। उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध श्री सनातन धर्म रामलीला की राजगद्दी भी इसी मंदिर के बाहर होती है। जहां भगवान राम और लक्ष्मण के स्वरूपों द्वारा आरती की जाती है। श्रावण माह और शिवरात्रि पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, और हर सोमवार को भव्य फूल बंगला सजाया जाता है। महंत विनोद शर्मा और प्रबंधक निखिल भारद्वाज मंदिर की देखरेख करते हैं।