{"_id":"65bd2f255315310d3a055b87","slug":"alert-regarding-gyanvapi-case-keeping-an-eye-on-friday-prayers-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-116913-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ज्ञानवापी मामले को लेकर अलर्ट, जुमे की नमाज पर रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ज्ञानवापी मामले को लेकर अलर्ट, जुमे की नमाज पर रही नजर
Fri, 02 Feb 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ज्ञानवापी पर आए कोर्ट के फैसले और जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को जिलेभर में अलर्ट रहा। खासकर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस ने सतर्कता बरती। कई घरों की छतों से निगाह रखी जा रही थी, तो सड़क पर पुलिस बल मुस्तैद दिखा। वहीं पुलिस ने कई जगह पैदल मार्च किया। जिलेभर की मस्जिदों के पास जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस का खुफिया तंत्र भी इनपुट लेता रहा। ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के फैसले के बाद जिले में खासी सतर्कता बरती गई। शहर के संवेदनशील इलाका रामगढ़, जाटवपुरी, नालबंद, हाजीपुरा, उर्वशी तिराहा, नैनी ग्लास चौराहे समेत मिश्रित आबादी के मोहल्लों को पुलिस छाबनी में तब्दील किया गया था। सभी क्षेत्रों में सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस के अधिकारी पल-पल की निगरानी करते रहे। दोपहर करीब डेढ़ बजे एसएसपी सौरभ दीक्षित ने एसपी सिटी सर्वेश मिश्र और सीओ सिटी हिमांशु गौरव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार के साथ नालबंद चौराहे से सेंट्रल चौराहे तक पैदल गश्त किया।
इस दौरान सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा भी लिया। मस्जिदों में होने वाली जुमे की नमाज पर शांति का माहौल रहा। एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर संवेदनशील इलाकों में ड्यूटियां लगाई गईं। सादा कपड़ों में पुलिस के जवान मिश्रित आबादी और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण भी कर रहे हैं। जिले के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मुस्लिमों समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई। इस मौके पर करबला कमेटी के अध्यक्ष व सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां के अलावा थाना प्रभारी दक्षिण संजय पांडेय, थाना प्रभारी उत्तर कुलदीप दीक्षित भी रहे।