फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Alcohol-mining mafia has got protection: Shivpal

शराब- खनन माफियाओं को संरक्षण पड़ा भारी : शिवपाल

Wed, 24 May 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद। Updated Wed, 24 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Alcohol-mining mafia has got protection: Shivpal
पूर्व लोक निर्माण व राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा सरकार में शराब और खनन माफिया को संरक्षण मिलने की बात स्वीकार कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेदाग छवि पर सवाल खड़ा कर दिया है। अखिलेश सरकार में लोक निर्माण, राजस्व व सिंचाई विभाग के मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचारियों, शराब और खनन माफिया को संरक्षण देना समाजवादी पार्टी को भारी पड़ गया। गलत नीतियों के चलते ही पार्टी विधान सभा चुनाव में 224 से 47 सीट पर सिमट गई। अब समाजवादियों को जोड़ कर समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन होगा।

इटावा से अवागढ़ जाते समय शिकोहाबाद में एटा रोड स्थित हरदयाल कोल्ड स्टोर पर पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा में चरण सिंह के अनुयाइयों को शामिल किया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था को खराब बताते हुए कहा कि इसे पटरी पर लाने के लिए सरकार को छह माह का समय दिया है। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहना था कि अभी कोई विचार नहीं है, समय आने पर सही जवाब दिया जाएगा। पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर हुई खींचतान को लेकर पूछे गए सवाल पर कहना था कि इन्हीं नीतियों के कारण पार्टी 224 से 47 पर सिमट गई। वह अवैध शराब और खनन कारोबार का विरोध कर रहे थे इसलिए कुछ लोगों ने षड्यंत्र कर पार्टी से अलग करा दिया। इसका भी समय आने पर उचित जवाब दिया जाएगा। वार्ता के समय जिला पंचायत सदस्य अमोल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख एका मीरा देवी, पप्पू यादव, अनिल यादव व सोमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed