फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh yadav said in Firozabad This election is to drive away bulls BJP is ruining Uttar Pradesh

फिरोजाबाद: सिरसागंज में अखिलेश बोले- एक घाघ नेता हमारे यहां से चले गए, कम से कम परिवारवाद तो खत्म हुआ

Sun, 13 Feb 2022 05:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Feb 2022 05:25 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण के मतदान की हवा ने भाजपा का मौसम खराब कर दिया। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh yadav said in Firozabad This election is to drive away bulls BJP is ruining Uttar Pradesh
Akhilesh yadav in Firozabad - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को फिरोजाबाद के सिरसागंज की चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को धन्यवाद दूंगा कि एक घाघ नेता हमारे यहां से चले गए। कम से कम परिवारवाद तो खत्म हुआ। सपा की सरकार आई तो युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने का काम करेंगे। उन्होंने सपा प्रत्याशी सर्वेश यादव को जिताने के लिए जनता से अपील की। 

विज्ञापन


सिरसागंज के गांधी मंडी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण के मतदान की हवा ने भाजपा का मौसम खराब कर दिया। मुख्यमंत्री योगी गर्मी निकालने की बात करते हैं लेकिन पहले चरण का चुनाव खत्म होने के साथ ही इनके नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। 
विज्ञापन


सपा मुखिया चुनावी सभा में वादों की झड़ी लगा गए। किसानों को सिंचाई एवं घरों में तीन सौ यूनिट फ्री बिजली और आलू उत्पादक किसानों को उचित कीमत दिलाने का वायदा किया। कहा कि यदि किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ तो बजट में अलग से फंड की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

112 का किया कबाड़ा- अखिलेश

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था सुधारने के लिए डायल 100 हम लाए। जब से बाबा ने इसे 112 किया तो कबाड़ा हो गया। कानून व्यवस्था में सुधार के लिए यदि इन गाड़ियों को बढ़ाना पड़ा तो बढ़ाएंगे ताकि बहन-बेटी की सुरक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं की पेंशन तीन गुना किए जाने के साथ प्रदेश में खाली पड़े 80 हजार पदों को भरने का वादा भी किया। 

अखिलेश ने कहा कि बाबा की सरकार में युवाओं की भर्ती नहीं निकलीं, परीक्षाएं कराई तो निरस्त हो गई। शिक्षामित्रों को उनका हक दिलाने के साथ ही पुरानी पेंशन की बहाली करके कर्मचारियों को उनका हक दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा इस चुनाव के माध्यम से ये संदेश जाना चाहिए कि अब किसान और नौजवान इनके (भाजपा) झूठे वादों में आने वाला नही है। 

उन्होंने हाथरस की बेटी और कानपुर में व्यापारी की पुलिस द्वारा की गई हत्या का मामला उठाते हुए योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कोरोना काल के दौरान व्यापारी एवं किसानों ने देश की अर्थ व्यवस्था को नहीं गिरने दिया है। सपा विकास की बात करती है। सपा की सरकार बनने पर किसानों को उनका हक देने के साथ व्यापारियों के हित में काम करेंगे। 

सपा के रंग में रंगे दिखे कार्यकर्ता 

सभा के दौरान कई कार्यकर्ता सपा के रंग में खुद के बदन को रंगे हुए दिखाई दिए। वहीं सभा स्थल पर जिस लोहे के खंबे पर लाउडस्पीकर लगे थे एक युवक उस पर काफी ऊंचाई तक चढ़ गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed