फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Agitation

आढ़तियों ने प्रतिष्ठानों का बंद रखकर सचिव को दिया ज्ञापन

Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Agitation
कोटला रोड गल्ला मंडी मैं धरना देते आढ़ती। संवाद - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में शनिवार को भी आढ़तियों ने दुकानों को बंद रखा। इसके कारण किसानों को अपना अनाज बिना बेचे ही लौटने को विवश होना पड़ा। वहीं, आढ़तियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मंडी सचिव को दिया है। इसमें उन्होंने दो प्रतिशत मंडी शुल्क एवं विकास शुल्क को समाप्त करने की मांग की है। आढ़तियों का धरना-प्रदर्शन छह दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन

कोटला रोड नवीन मंडी गल्ला, तिलहन, दलहन व्यापार समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार पैगोरिया के नेतृत्व में आढ़तियों ने दुकानों को बंद रखा। इस दौरान उन्होंने मंडी सचिव को दिए ज्ञापन में दो प्रतिशत मंडी शुल्क एवं विकास शुल्क को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सुनील पैगोरिया ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार ने मंडी स्थल के बाहर माल का क्रय-विक्रय करने पर कोई लाइसेंस शुल्क नहीं रखा है। यदि कोई व्यक्ति मंडी में व्यापार करता है तो उसे लाइसेंस शुल्क के साथ ही मंडी शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण व्यापारी मंडी से बाहर व्यापार करने में रुचि दिखाने लगे हैं। उन्होंने इस शुल्क को समाप्त करने की मांग की है। इस दौरान समिति के महामंत्री वेदप्रकाश उर्फ बॉबी, सर्वेश गुप्ता, धर्मेंद्र गौतम, अवनीश शर्मा, किशन गुप्ता, अवनीश गुप्ता, सतीश गुप्ता, शिवदत्त गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, उमेशचंद्र गुप्ता, जितेंद्र उर्फ रिंकू, राधारमन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed