फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Afzana after Shahia, Shahnaz too in difficult

तीन तलाकः शाजिया के बाद अब सुनिए अफसाना और शहनाज का दर्द

Thu, 18 May 2017 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 18 May 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
Afzana after Shahia, Shahnaz too in difficult
अफसाना - फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक के नाम पर मुस्लिम समाज में आधी आबादी का उत्पीड़न थमने का नाम नहीं ले रहा। शाजिया के बाद अब दो और महिलाओं का दर्द सामने आया है। इनकी भी कहानी यही है कि पति और ससुराल वालों ने अपनी जिंदगी से दूर करने के लिए सिर्फ तीन लफ्जों का सहारा लिया। बुधवार को ये पी‌ड़िताएं भी शिकायत लेकर थाने पहुंचीं। 
विज्ञापन


अफसाना ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो उसको तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया। वहीं, बाजेवाली गली निवासी शहनाज को दो बच्चों के साथ दहेज की मांग को लेकर घर से निकाल दिया गया। जुआ सट्टे का विरोध करने पर बेटा और पति शमीम की जान के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन


रसूलपुर के मोहल्ला ताड़ो वाली बगिया निवासी असफाना बुधवार दोपहर अपने दो बच्चों और बहन नरगीस के साथ रसूलपुर थाने पहुंची। पीड़िता का कहना था कि उसके मतंशा, चार माह की तसमीन, चार साल का जीशान और सुवान चार बच्चे हैं।  टूटी पुलिया निवासी एक महिला से पति का अवैध संबंध है। विरोध करने पर मंगलवार शाम को पति ने उसकी पिटाई कर दी। तलाक देकर घर से निकालने की धमकी दी। पीड़िता ने अपनी बहन नरगिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बाजेवाली गली निवासी शहनाज बेगम अपनी दो बच्ची शायबा और कसीस को लेकर नालबंद पुलिस चौकी पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि दहेज के लिए पति और ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। शहनाज का कहना था कि उसके पिता अच्छे मियां ने नौ वर्ष पूर्व उसका विवाह बाजे वाली गली निवासी नदीम के साथ किया था। 

शादी के बाद से ही पति उससे एक लाख रुपये दहेज की मांग करता था।  तीन वर्ष पहले पिता जयपुर में जाकर बस गए। इसके बाद ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। डेढ़ साल की रायबा और चार साल की कसीस के साथ घर से निकाल दिया। शहनाज बच्चियों के साथ पुलिस चौकी नालबंद पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं, रसूलपुर के मोहल्ला झमईया टोला निवासी पीड़िता शमीम का कहना है कि उसका पति जलाल और पुत्र आकिब जुआ सट्टे का काम करता है। इसका विरोध करने पर आरोपी पति ने अपने पुत्र के साथ मंगलवार रात मारपीट करते हुए मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी पिता-पुत्र मौके से भाग गए।


पीड़िता पुलिस को घटना से अवगत कराया लेकिन पुलिस ने सुध नहीं ली और उसका डाक्टरी परीक्षण तक नहीं कराया। इस पर पीड़िता दोपहर करीब 12 बजे फिर से थाने पहुंची और कोतवाल रसूलपुर को पूरे मामले से अवगत कराया। तब कहीं जाकर पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि पीड़िता से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed