{"_id":"11202493abde3291097daeeeac4f51fe","slug":"after-the-siege-witnessed-police-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने का घेराव करने के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने का घेराव करने के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबा के खाद व्यापारी के साथ मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार बंद कर थाने का घेराव किया। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना जसराना के खाद व्यापारी हरीशंकर गुप्ता का भैडी निवासी अनीश के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। रविवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। हरीशंकर पक्ष ने आरोप लगाया कि अनीश ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ गौरव गुप्ता, कान्हा गुप्ता की पिटाई लगा दी। पिटाई के दौरान बचाने आई व्यापारी की पत्नी को भी पीटा। व्यापारी ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अवनीश गुप्ता, प्रवीन पवार, संजीव गुप्ता, रजनीश जैन, मुनेंद्र चौहान, केपी यादव सभासद, अशोक गुप्ता सभासद, कैलाश चंद्र गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, बॉबी, शीलेष, देवकीनंदन गुप्ता आदि व्यापारियाें ने कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बाजार बंद कर थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। व्यापारी के पुत्र गौरव गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अनीश, अतुल, अरुण और उनके तीन अन्य साथियों ने उसे भाई कान्हा और मां पीटा था। गुल्लक में रखे रुपयों के साथ चेन लूट ली। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अभियोग दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ दबिश दी जा रही हैं।