फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After the elections, now the preparations for conducting pre board examinations in schools have started.

चुनाव के बाद अब स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरु ए

Mon, 21 Feb 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
After the elections, now the preparations for conducting pre board examinations in schools have started.
फिरोजाबाद। माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटर की प्री बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू हो गई है। कुछ विद्यालयों ने तो परीक्षा कराने के लिए तिथि भी तय कर लिया है। बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में कराने की संभावना जताई जा रही है। परीक्षा के लिए छात्रों को भी सूचना दे दी गई है। कुछ विद्यालयों ने इसी माह के अंतिम सप्ताह में प्री बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए तिथि घोषित कर दिया है। शासन का निर्देश है कि प्री बोर्ड की परीक्षाएं कराकर छात्रों का नंबर बोर्ड को उपलब्ध कराया जाए। जिले के अधिकांश विद्यालय परीक्षा कराने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से नियमित होगी। विद्यालय में चुनाव से एक दिन पूर्व एक परीक्षा कराई जा चुकी है। प्रधानाचार्य डा. नीतू सिंह ने बताया कि चुनाव के कारण परीक्षाएं देरी से हो पा रही हैं। अब नियमित परीक्षाएं कराई जाएंगी। गोपीनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अजय सिंह ने बताया कि प्री बोर्ड की परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। 23 फरवरी से परीक्षाएं शुरू कराने की सूचना छात्रों को दे दी गई है। तिलक इंटर कॉलेज के के परीक्षा प्रमुख पंकज भारद्वाज का कहना है कि प्री बोर्ड की परीक्षा शुरू करने के लिए 22 फरवरी की तिथि तय की गई है। छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने को कहा गया है। शासन का निर्देश है कि पिछले साल की तरह इस बार भी प्री बोर्ड की परीक्षा कराकर उसका नंबर बोर्ड को भेज दिया जाएगा। परीक्षा कराकर छात्रों का विषयवार नंबर बोर्ड को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सभी 562 विद्यालयों को प्री बोर्ड परीक्षा कराने के लिए कहा गया है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि अपनी सुविधा के हिसाब से तिथि तय कर परीक्षा करा लें। ताकि समय से छात्रों को नंबर बोर्ड को भेजे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed