{"_id":"66ba4c3f57c1dfcba30a5e86","slug":"advocates-will-abstain-from-judicial-work-for-three-days-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-131258-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तीन दिन तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तीन दिन तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत
Mon, 12 Aug 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
जसराना। बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं की बैठक बार हाल में हुई। बैठक में एसडीएम और तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने तीन तक न्यायिक कार्य नहीं करने का एलान किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम प्रशासनिक और एसडीएम न्यायिक द्वारा बहस के बाद भी आदेश नहीं किया जा रहा है। वहीं डिक्री भी नहीं की जा रही है। एसडीएम द्वारा आने वाले फरियादियों की शिकायतों को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। तहसीलदार पर वकीलों से नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि तहसीलदार द्वारा चैंबर को बंद कर लिया जाता है। आने वाले फरियादी और वकील बिना मिले वापस लौट जाते हैं। कहा कि तहसीलदार किसी कागज पर आदेश करने के बजाय उसे अपने पास रोक लेती हैं, जिससे आने वाले फरियादियों को दिक्कत हो रही है।
अधिवक्ताओं ने कहा अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा। इस दौरान 13 अगस्त मंगलवार से 15 अगस्त बृहस्पतिवार तीन दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। कहा कि सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में ओमकार सिंह यादव, बलबीर सिंह, ब्रजकिशोर उपाध्याय, संजय यादव, पुष्पेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।