फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Admission in MBBS will have to be taken between August 5 and 8

Firozabad News: पांच से आठ अगस्त के बीच लेना होगा एमबीबीएस में दाखिला

Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Admission in MBBS will have to be taken between August 5 and 8

विज्ञापन

लखनऊ। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की समय सारणी घोषित कर दी गई है। छात्रों को पांच से आठ अगस्त के बीच दाखिला लेना होगा। इसके बाद छात्र दूसरे चरण की काउंसलिंग की बची हुई सीटों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक किंजल सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पंजीकरण 25 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 28 जुलाई सुबह 11 बजे तक किया जा सकेगा। 25 जुलाई से शुरू होने वाले पंजीयन के लिए उसी दिन से पंजीकरण धनराशि एवं धरोहर धनराशि जमा की जा सकेगी। ऑनलाइन अभिलेखों का सत्यापन भी 25 से 28 जुलाई के बीच में ही होगा।
विज्ञापन


मेरिट सूची 29 जुलाई को जारी की जाएगी और 31 जुलाई से तीन अगस्त के बीच चॉइस फिलिंग के लिए समय दिया जाएगा। तीन अगस्त की शाम या चार अगस्त को सीट आवंटन का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी पांच से आठ अगस्त के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड करके संबंधित कालेज में दाखिला ले सकेंगे। डीजीएमई ने बताया कि पंजीकरण शुल्क के रूप में छात्रों को 2000 और धरोहर धनराशि के रूप में राजकीय कॉलेजों की सीटों के लिए 30 हजार निजी कॉलेज की सीट के लिए 200000 जमा करना होगा। इसी तरह निजी डेंटल कॉलेजों के लिए धरोहर राशि 100000 ऑनलाइन जमा करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन होगा उन्हें ही चॉइस फिलिंग के लिए योग्य माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




4700 हैं सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें

लखनऊ। प्रदेश में केजीएमयू, लोहिया संस्थान, राजकीय स्वशासी मेडिकल कालेजों में सरकारी क्षेत्र की 4700 और निजी क्षेत्र की 2800 सीटों पर एमबीबीएस में दाखिला दिया जाएगा। इस बार निजी क्षेत्र के कॉलेजों की संख्या 30 से बढ़कर 31 हो गई हैं। सभी प्रमाण पत्रों का सत्यापन ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed