{"_id":"64d76f5818b9fb13ce041b26","slug":"administration-and-police-team-raided-hotel-in-firozabad-2023-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां: हाथ जोड़े कोई पड़ा पैरों से, लड़कियों को शर्त पर जाने दिया; फंसे लड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां: हाथ जोड़े कोई पड़ा पैरों से, लड़कियों को शर्त पर जाने दिया; फंसे लड़के
Sun, 13 Aug 2023 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 05:00 PM IST
सार
फिरोजाबाद में एक होटल में गंदा काम होने की सूचना पर पुलिस व प्रसासनिक टीम ने छापेमारी की। यहां युवक-युवतियां कमरों में ऐसे हाल में मिले कि टीम देखकर शर्म से पानी-पानी हो गई।
विज्ञापन
Firozabad News: होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को प्रशासन ने एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल से युवक-युवतियां पकड़े गए। इन्हें हिरासत में ले लिया गया। होटल पर इससे पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। इस पर संचालक ने होटल का नाम बदलकर इसे संचालित करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर यहां कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'
विज्ञापन
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एक होटल पर पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। संचालक ने प्रशासन को चकमा देने के लिए होटल का नाम बदल दिया। लेकिन, काम पुराना ही हो रहा था। लोगों की शिकायत पर शनिवार दोपहर उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। होटल में तलाशी के दौरान कमरों में मौजूद सात युवक और कुछ युवतियां मिलीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra News: किशोरी को बहाने से एक घर में ले गया युवक, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर किया वायरल
Trending Videos
मौजूद लोगों ने बताया कि प्रशासन ने युवतियों को चेतावनी देकर दूसरे रास्ते से निकाल दिया। युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। वहीं होटल संचालक से होटल के मानक के बारे में जानकारी की गई। उपजिलाधिकारी ने बताया कि होटल में अनेक कमियां पाई गई हैं। होटल बिना अनुमति के संचालित हो रहा था। पहले भी इस होटल पर कार्रवाई की गई थी। इसके बाद उसने नाम बदलकर संचालित किया है। जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति गीतों और नाटकों में दिखा शहीदों की शहादत का इतिहास, वीरों की शान से गुलजार रही सुबह
यह भी पढ़ेंः- मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति गीतों और नाटकों में दिखा शहीदों की शहादत का इतिहास, वीरों की शान से गुलजार रही सुबह