{"_id":"64d46a1c1ed390e41a0b8443","slug":"case-of-raping-teenager-has-come-to-light-in-agra-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी को बहाने से एक घर में ले गया युवक, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी को बहाने से एक घर में ले गया युवक, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर किया वायरल
Thu, 10 Aug 2023 10:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:10 AM IST
सार
आगरा में युवक मोहल्ले की एक किशोरी को बहाने से एक घर में ले गया। दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने मोबाइल से वीडियो भी बनाई। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
मामला छत्ता थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। पीड़ित परिवार मूलरूप से मैनपुरी का है। छत्ता क्षेत्र में किराये पर रहते हैं। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी की ठेल लगाते हैं। चार अगस्त को पत्नी के साथ काम से गए थे। घर में 16 साल की बेटी अकेली थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'
विज्ञापन
मोहल्ले में ही किरायेदार रोहित उर्फ डीजे घर आया। बेटी को बहला-फुसलाकर अपने परिचित के घर में ले गया। वहां दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। इससे बेटी दहशत में आ गई। उसने घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास चला बुलडोजर: 'जगह को खाली कर दें, यहां बने घर ढहाए जाएंगे', सुनकर सन्न रह गए लोग
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी घर से भागा है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।