{"_id":"5d5d88298ebc3e6c4c2a11dc","slug":"action-firozabad-news-agr4018343137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला, तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला, तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से जवाब-तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शासन प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थिति व जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने आठ अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। सभी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी है।
गत 16 अगस्त को शासन सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में ली गई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा हुई। समीक्षा बैठक के दौरान संपत्ति प्रबंधक आवास विकास परिषद, एडीओ पंचायत नारखी, अरांव व हाथवंत, तहसीलदार सिरसागंज, डिप्टी आरएमओ फिरोजाबाद, एसडीओ जसराना एवं जिला गन्ना अधिकारी बगैर सूचना अनुपस्थित रहे।
यही नहीं उपरोक्त अधिकारियों द्वारा जन शिकायतों के निस्तारण में भी लापरवाही की बात सामने आई। जिलाधिकारी ने बगैर सूचना अनुपस्थिति व शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर उपरोक्त सभी अधिकारियों से जवाब तलब किया है। सभी को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। अन्यथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।