फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accused spread terror by firing at night After killing during day in Firozabad

Firozabad: दिन में हत्या करने के बाद रात में फायरिंग कर फैलाई दहशत, दहशतगर्दों में नहीं दिख रहा पुलिस का खौफ

Sat, 29 Jul 2023 09:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 09:37 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दिन में हत्या करने के बाद आरोपियों ने रात में फायरिंग कर दहशत फैलाई। दहशतगर्दों में पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा। 

विज्ञापन
accused spread terror by firing at night After killing during day in Firozabad
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पिछले तीन दिनों में तीन हत्याकांड के बाद लोग सहमे हुए हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली भी कहीं न कहीं सवालों के घेरे में है। नीरज उर्फ नीरू की शुक्रवार को दिन में हत्या करने के बाद शुक्रवार रात को आरोपियों ने गांव में फायरिंग कर दशहत फैलाने की कोशिश की। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामवासी सहम गए। पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


यमुना में बालू के अवैध खनन को लेकर उपजी रंजिश के चलते गांव ठार कामरान गुदाऊं निवासी युवक नीरज उर्फ नीरू पुत्र जगत सिंह की शुक्रवार को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में मृतक के ताऊ मुन्नालाल की ओर से ठार नेपाल निवासी पंचम सिंह सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- फंदे से झूल गईं बेटियां और मां: गांव पहुंचे शव तो चीत्कार के साथ टूट गया सन्नाटा...कहानी सुन हर आंख हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने में जुटी है। वहीं मृत युवक नीरज के शव का पोस्टमॉर्टम के घर में बैठे गमगीन परिजन व शुक्रवार-शनिवार की रात करीब अचानक हुए कई फायर की तड़तड़ाहट सुन कर सहम गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नीरज के हत्यारोपी अभी भी बेखौफ हैं। 

उन्होंने पीड़ित पक्ष को धमकाने के इरादे से ठार बालकराम के समीप फायरिंग की और भाग गए। पीड़ित पक्ष ने इसकी सूचना थाना लाइनपार पुलिस को भी दी। लेकिन, पूछे जाने पर एसओ लाइनपार सचिन कुमार ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है। एसओ ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही हत्यारोपी गिरफ्तार होंगे।

यह भी पढ़ेंः- Agra Metro: ताजनगरी में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, जारी कर दी गई किराया सूची; जानें कितने रुपये में कर सकेंगे यात्रा

शनिवार को हुई मृतक की अंत्येष्टि

यमुना बालू के अवैध खनन से उपजी रंजिश का भेंट चढ़े नीरज उर्फ नीरू के शव को पुलिस ने रात को ही पोस्टमॉर्टम करा शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। लेकिन, देर रात करीब एक बजे शव घर पहुंच पाया। इस कारण परिजनों ने मृतक नीरज का अंतिम संस्कार शनिवार को करीब डेढ़ बजे पैत्रक भूमि पर कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: ई-रिक्शा चालक पर सांड ने कर दिया हमला, चाहकर भी न बचा पाए लोग; आंखों के सामने तोड़ दिया दम

गांव में तनाव पूर्ण शांति

बीहड़ इलाके में गत दिवस हुए हत्याकांड में दोनों पक्ष दबंग हैं। दोनों पर ही कातिलाना हमला, हत्या, अवैध खन, मारपीट जैसे मामले पंजीकृत हैं। ऐसे में गांव व उसके आसपास के इलाके में तनाव पूर्ण शांति है। लेकिन, क्षेत्रीय लोगों की माने तो ताजा हत्याकांड के बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed