फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mother and two daughters committed suicide by hanging in Etah

फंदे से झूल गईं बेटियां और मां: गांव पहुंचे शव तो चीत्कार के साथ टूट गया सन्नाटा...कहानी सुन हर आंख हुई नम

Sat, 29 Jul 2023 09:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 09:11 PM IST
सार

एटा में बेटियां और मां फंदे से झूल गईं। तीनों के शव गांव पहुंचे तो चीत्कार के साथ सन्नाटा टूट गया। कहानी सुनकर हर आंख नम हो गई। बेटियों और पत्नी की मौत के बाद पिता टूट गया। 

 

विज्ञापन
Mother and two daughters committed suicide by hanging in Etah
UP: एटा में दो बेटियों और मां का खौफनाक कदम, अलग-अलग कमरे में मिलीं तीनों की लाशें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस को जब सूचना मिली की मां और दो बेटियों के शव फंदे पर लटक रहे हैं तो तत्काल गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य एकत्र किए। तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए। इसके साथ ही गांव में सन्नाटा पसर गया। पोस्टमॉर्टम के बाद जैसे ही रात में शव पहुंचे तो चीत्कार के साथ यह सन्नाटा टूट गया। गांव में करुण क्रंदन गूंज उठा।

विज्ञापन


घटना निधौली कलां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। ग्रामीण पहले किसी तरह की पुलिस कार्रवाई के पक्ष में नहीं थे। यूं तो किशोरी और पूर्व में मर चुका उसका प्रेमी दोनों एक ही बिरादरी के थे। लेकिन, एक गांव के होने की वजह से परिजन को यह रिश्ता रास नहीं आ रहा था। दोनों को समझाकर मना भी किया। मोहब्बत में डूबे दोनों को परिजन की सीख और बदनामी जैसी बातें रास नहीं आईं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra Metro: ताजनगरी में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, जारी कर दी गई किराया सूची; जानें कितने रुपये में कर सकेंगे यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने जान देने का फैसला लिया। लेकिन. यहां संध्या को मौत ने भी धोखा दे दिया। दोपहर के समय जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। तब तक तीनों शव को उतारा जा चुका था। अंतिम संस्कार के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। 

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

पुलिस ने मामला गंभीर बताते हुए पोस्टमॉर्टम जरूरी बताया। तब कहीं जाकर बेटियों का पिता और ग्रामीण तैयार हुए। जब तक तीनों के शव गांव में थे, गांव के लोग वहीं इकट्ठा थे। मौके पर चीत्कार मचा हुआ था। शव जाने के बाद कुछ लोग पोस्टमॉर्टम हाउस तो अन्य लोग अपने-अपने घरों पर चले गए। ऐसे में गांव में सन्नाटा पसर गया।

घटना निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव की है। महिला के पड़ोसी ने बताया कि सबसे छोटी बेटी मुस्कान 10 वर्ष की है। उसको मां ने मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव में ही भेज दिया था। दोपहर करीब 12.30 बजे वह जब लौटकर आई तो उसने अलग-अलग कमरों में मां अनुराधा (45), बहन संध्या (17) और शिवानी (15) के शव फंदे से लटके देखे। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण दौड़कर आए और तीनों के शव को उतारा गया। 

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी

ग्रामीणों के मुताबिक संध्या का गांव के ही सुमित से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन परिजन को मंजूर नहीं था। इसी बात से आहत होकर 26 जुलाई को दोनों ने खुदकुशी करने के लिए फंदा लगा लिया था। ग्रामीणों ने पुलिस को भनक नहीं लगने दी और युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह बात जब पूरे गांव में फैली तो नोएडा में नौकरी कर रहे किशोरी के पिता नरेंद्र को भी जानकारी हुई। इसके बाद उसने फोन कर पत्नी और बेटियों को डांट दिया। इसको लेकर तीनों ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed