फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fare list has been released for passengers in Agra Metro know how much money you will be able to travel

Agra Metro: ताजनगरी में जल्द दौड़ेगी मेट्रो, जारी कर दी गई किराया सूची; जानें कितने रुपये में कर सकेंगे यात्रा

Sat, 29 Jul 2023 06:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में जल्द ही मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। यात्रियों के लिए किराया सूची जारी कर दी गई है। जानें कितने रुपये में आप कहां तक यात्रा कर सकेंगे...

 

विज्ञापन
Fare list has been released for passengers in Agra Metro know how much money you will be able to travel
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मेट्रो ट्रेन अगले साल फरवरी में ताज पूर्वी से जामा मस्जिद (संभावित मनकामेश्वर) स्टेशन तक चलेगी। छह किमी की दूरी के लिए लोगों को 20 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने संभावित किराया जारी कर दिया है। स्टेशन बढ़ने पर मेट्रो का किराया भी बढ़ेगा।

विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि कानपुर और लखनऊ में मेट्रो में जो किराया लिया जा रहा है, वही आगरा में भी लागू हो सकता है। दो कॉरिडोर में मेट्रो ट्रेन के ट्रैक की दूरी 29.4 किमी है। इसमें 27 स्टेशन हैं। पहला कॉरिडोर 14 किमी का है। इसमें 13 स्टेशन होंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मजबूर मां: 30 हजार रुपये में बेचा जिगर का टुकड़ा, फिर जागी ममता...बच्चे को वापस पाने के लिए चुकानी पड़ी यह रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बनेगा। इसमें छह किमी ट्रैक पहले तैयार किया जा रहा है। इसका संभावित किराया 20 रुपये प्रति सवारी होगा। स्टेशन बढ़ने पर किराए में इजाफा होगा। एक मेट्रो में तीन बोगी होंगी। इसमें 750 यात्री सवार हो सकते हैं। इनमें से 165 यात्रियों के लिए बैठने के लिए सीटें होंगी।

सरकार के आदेश पर बनेगा दूसरा भूमिगत कॉरिडोर

उप महाप्रबंधक ने बताया कि मेट्रो ट्रेन के लिए कॉरिडोर का निर्माण दिसंबर, 2020 में शुरू हुआ था। दिसंबर, 2025 तक इसका कार्य पूरा होना है। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। ये एलिवेटेड ट्रैक होगा, इसकी दूरी 15.4 किमी है। इसमें 14 स्टेशन हैं। व्यापारी एमजी रोड से मेट्रो के लिए भूमिगत कॉरिडोर, स्टेशन बनाने की मांग कर रहे हैं। सरकार के आदेश पर ही इसमें बदलाव संभव है। ऐसा होने पर इसकी लागत करीब दोगुना बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

आगरा में मेट्रो का संभावित किराया-

एक स्टेशन तक: 10 रुपये
दो स्टेशन तक: 15 रुपये
3-6 स्टेशन तक: 20 रुपये
7-9 स्टेशन तक: 30 रुपये
10-13 स्टेशन तक: 40 रुपये
14-17 स्टेशन तक: 50 रुपये
18 या इससे अधिक स्टेशन: 60 रुपये

आंकड़े एक नजर में- 

8380: करोड़ रुपये मेट्रो की लागत
2025: तक बन जाएंगे दोनों कॉरिडोर
29.4: किमी का है दोनों कॉरिडोर का ट्रैक
28: मेट्रो ट्रेनें चलेंगी ट्रैक पर
27: स्टेशन होंगे मेट्रो ट्रेन के
20: एलिवेटेड स्टेशन
07: भूमिगत स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed