{"_id":"5dd03b628ebc3e54a3532f00","slug":"accident-on-railway-crossing-firozabad-news-agr4154711200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से चली गई अधेड़ और महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से चली गई अधेड़ और महिला की जान
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। । आसफाबाद रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना पुलिस ने जेब में मिले आधारकार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त की। थाना रसूलपुर के हाजीपुरा निवासी जलालुद्दीन (55) पुत्र बशरुद्दीन घर पर चूड़ी का काम करते थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकले थे। करीब साढ़े दस बजे आसफाबाद रेलवे क्रासिंग पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
क्रासिंग पर अधेड़ का शव पड़ा देख कई लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर एसएचओ रसूलपुर बीडी पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया।
वहीं, शिकोहाबाद में किशनपुर मोहम्मदाबाद निवासी महिला सोनदेवी (55) पत्नी होरीलाल शनिवार सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन के चालक की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। काफी देर तक महिला के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव तथा कपड़ों को देख कर महिला की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद