{"_id":"60575b958ebc3ed37a204ae2","slug":"accident-news-karhal-road-shikohabad-karhal-road-mainpuri-karhal-road-accident-bike-accident-bike-accident-on-karhal-road-two-yougster-death-on-karhal-road-two-yougster-death-in-accident-firozabad-news-agr485562074","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: करहल मार्ग पर डीसीएम की चपेट में दौड़ लगा रहे दो युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: करहल मार्ग पर डीसीएम की चपेट में दौड़ लगा रहे दो युवक, मौत
Sun, 21 Mar 2021 08:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। करहल रोड पर दौड़ लगा रहे दो युवकों की डीसीएम की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम जब्त कर ली है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र में करहल रोड पर स्थित एक निजी के पास रविवार को सुबह सड़क पर दौड़ लगा रहे दो युवकों को करहल की तरफ से आ रही डीसीएम ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस व मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों अतापुर गांव के रहने वाले थे। मृतकों के नाम जय सिंह (19) पुत्र खेतपाल सिंह और निर्मल उर्फ गुड्डू (21) पुत्र मुन्ना लाल बताया गया है। परिजनों का कहना है कि दोनों लोग सड़क पर दौड़ लगाने के लिए गए थे। परिजनों की ओर से सिरसागंज थाने पहुंचकर तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम जब्त कर ली है।