{"_id":"619a908ea89cb8363d2ff71c","slug":"a-young-man-returning-after-eating-a-feast-died-in-an-accident-firozabad-news-agr515423378","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत खाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत खाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
जसराना- मृतक युवक सोनू का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
जसराना। दावत खाकर लौट रहा युवक मिलावली एवं भायपुर के बीच हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में चीत्कार मच गई।
जसराना-मुस्तफाबाद मार्ग के मिलावली एवं भायपुर के बीच एक युवक शनिवार रात मृत हालत में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त सोनू (32) निवासी गांव खेरिया शिकमी बहत रूप में कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सोनू शनिवार को जसराना में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था।
देररात सोनू बाइक से गांव लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि संभवत: युवक हादसे का शिकार हुआ है। सूचना पर जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।