फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A woman was duped of Rs 15 lakh by four days of digital arrest and the police held Rs 6.37 lakh.

Firozabad News: चार दिन डिजिटल अरेस्ट रख महिला से ठगे गए 15 लाख में से 6.37 लाख पुलिस ने कराए होल्ड

Sat, 10 Oct 2026 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 15 lakh by four days of digital arrest and the police held Rs 6.37 lakh.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर टूंडला क्षेत्र की एक महिला से 15 लाख रुपये ऐंठने के मामले में साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ठगों के विभिन्न संदिग्ध बैंक खातों में भेजी गई रकम में से 6,37,299 की धनराशि को होल्ड (फ्रीज) करा दिया है।
विज्ञापन


पंजाब निवासी पीड़िता पति की मृत्यु के बाद टूंडला में रह रही हैं, जिनका बेटा मुंबई फिल्म उद्योग से जुड़ा है। उनको शातिर ठगों ने 1 अक्टूबर को कॉल किया था। आरोपी ने खुद को आरबीआई का वरिष्ठ अधिकारी बताकर महिला पर फर्जी आधार कार्ड के जरिए पाकिस्तान को हथियार बेचने और टेरर फंडिंग व मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया था। ठगों ने पुलिस व आरबीआई की वर्दी में चार दिन व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर रखकर डिजिटल अरेस्ट रखा और केरल के खातों में 15 लाख ट्रांसफर करा लिए थे।
विज्ञापन


पीड़िता की बहू द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद थाना साइबर क्राइम फिरोजाबाद में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सीओ साइबर अपराध शेखर सेंगर ने बताया तकनीकी जांच में सामने आया है कि 15 लाख में से 6.37 लाख रुपये पुलिस ने होल्ड करवा दिए हैं। 4.30 लाख रुपये की राशि आरोपियों द्वारा चेक के जरिए निकाली जा चुकी है, जबकि 3 लाख रुपये एप के जरिए निवेश/शेयर बाजार में लगाए गए हैं और 45 हजार एटीएम से कैश निकाले गए हैं। सर्विलांस टीम कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है तथा केरल तक फैले इस अंतरराज्यीय गिरोह के संदिग्ध बैंक खातों और खाताधारकों की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed