फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A student was swept away in the canal and went one kilometer away, villagers saved her life

UP: नहर के तेज बहाव में फंस गई 12वीं की छात्रा, एक किमी तक बहती चली गई...पेड़ की टहनी ने बचाई जान

Wed, 05 Mar 2025 03:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 05 Mar 2025 03:24 PM IST
सार

नहर के तेज  बहाव में छात्रा फंस गई। वो एक किलोमीटर तक बहती हुई चली गई। उसने पेड़ की टहनी पकड़ ली। शोर सुनकर ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने छात्रा को बाहर निकाल लिया। 
 

विज्ञापन
A student was swept away in the canal and went one kilometer away, villagers saved her life
नहर

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में इंटरमीडिएट की छात्रा नहर में गिरने से लगभग एक किमी बहती हुई चली गई। गनीमत रही कि उसने पेड़ की टहनी पकड़ ली और ग्रामीणों ने नहर से बाहर निकाला। छात्रा ने एक अज्ञात युवक पर नहर में धक्का देने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस पूछताछ में आरोप झूठा निकला।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव लभौआ निवासी अंजली (17) सोमवार को बारहवीं की परीक्षा देने के लिए आई थी। इसके बाद साईकिल से वापस जा रही थी। छात्रा का आरोप है कि दिखतौली नहर पुल के पास एक अज्ञात युवक ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह नहर में गिर गई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह नहर में गिरकर लगभग एक किमी तक बहती हुई चली गई। उसे तैरना आता था। नहर किनारे लगे हुए पेड़ की टहनी पकड़ कर शोर मचाया। 
विज्ञापन


इससे ग्रामीण मौके पर आ गए, जिन्होंने छात्रा को नहर से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा को अपने साथ थाने ले आई। छात्रा के चाचा प्रदीप ने बताया कि वे उसे काफी देर से खोज रहे थे। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि पूछताछ में सामने आया कि छात्रा का परिजन से झगड़ा हुआ था। इस कारण वह नहर में कूदी थी। वह पहले एक अज्ञात युवक पर धक्का देने का आरोप लगा रही थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने छात्रा को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed