फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A member was fraudulently added to the committee

Firozabad News: कूटरचित ढंग से समिति में शामिल कर दिया एक सदस्य

Sun, 11 May 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A member was fraudulently added to the committee
सांकेतिक
शिकोहाबाद। नारायण महाविद्यालय की प्रबंध समिति में एक व्यक्ति को बिना विधिक प्रक्रिया पूर्ण किए शामिल करने का आरोप लगाया गया है। जिसकी शिकायत महाविद्यालय के कर्मचारी ने फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स आगरा के रजिस्ट्रार से की है। जिसकी जांच अब तक अधूरी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ैया सब्जी मंडी निवासी विकास दुबे ने रजिस्ट्रार आगरा को एक शिकायती पत्र डाक के माध्यम से भेजा था। जिसमें आरोप है कि नारायण महाविद्यालय की एनएवी स्कूल एसोसिएशन की प्रबंध समिति ने सोसाइटीज में एक पत्र बिना तिथि अंकित किए हुए भेजा है। जिसमें विसंगतियां हैं। आरोप है कि समिति सदस्य आरके माहेश्वरी, जिनकी मौत हो चुकी है। उनके भी कूटरचित दस्तावेज भेजे गए हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति का नाम समिति में बिना किसी विधिक प्रक्रिया के जोड़ा गया है। उन्होंने रजिस्ट्रार से भेजे गए इस पत्र पर होने वाली अग्रिम कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। इस पत्र को भेजने के बाद अब तक कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। जिसको लेकर पीड़ित ने सोसाइटीज के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



हमारी समिति के खिलाफ जो शिकायती पत्र भेजा है। वह राजनीति के तहत भेजा गया है। निर्दोष को विधिक प्रक्रिया के तहत समिति में शामिल किया गया है।

वीके चतुर्वेदी, एएनवी एसोसिएशन समिति सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed