{"_id":"67f2bda09bd4a5f2720a3282","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-a-wheat-field-5-bigha-crop-turned-to-ashes-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-145890-2025-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आग ने बर्बाद कर दिया किसान...गेहूं की पकी फसल में लगी आग, आंखों के सामने जल गई; अन्नदाता रो पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आग ने बर्बाद कर दिया किसान...गेहूं की पकी फसल में लगी आग, आंखों के सामने जल गई; अन्नदाता रो पड़ा
Mon, 07 Apr 2025 11:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:39 AM IST
सार
किसान की पकी हुई पांच बीघा फसल में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक फसल जलकर नष्ट हो गई। आग में फसल जलते देख किसान फूट-फूटकर रोया। उसने कहा कि आग से वो बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
खेत में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। सोर्स पुलिस
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में अज्ञात कारणों से गांव मैयामई में गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसान की पूरी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
यहां की है घटना
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मैयामई निवासी राकेश कुमार किसान की 5 बीघा गेहूं की फसल थी। जिसका कटान करने के बाद उन्हें फसल को खेत पर ही रख दिया था। बीते शनिवार की रात अचानक खेत में रखी कटी हुई फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
ये भी पढ़ें - UP: मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, कुचल गए दो युवक...मौत की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कांप जाएगा कलेजा

पांच बीघा फसल जल गई
परिजनों समेत ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक खेत में रखी हुई पांच बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।
परिजनों समेत ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक खेत में रखी हुई पांच बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।