{"_id":"57ff8aaf4f1c1b4a2c28de0e","slug":"a-has-delivered-around-tajiye","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपुर्द ए खाक किये ताजिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपुर्द ए खाक किये ताजिए
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया
मोहर्रम की दसवीं तारीख को मोहर्रम कमेटी के तत्वावधान में अलम और ताजियों का जुलूस मातमी धुन के साथ रात में निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ पालिका चेयरमैन रामप्रकाश यादव नेहरू ने किया। एटा तिराहे पर एसपी ग्रामीण अमर सिंह, सीओ वीके तिवारी, एसडीएम प्रेमचंद्र, प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह और चेयरमैन रामप्रकाश नेहरू का मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अनीश कुरैशी और महामंत्री अशफाक अंसारी द्वारा शाल उढ़ाकर स्वागत किया गया। उनके द्वारा अलम और ताजियेदारों को इनाम वितरित किए गए। जुलूस गुरुवार सुबह चार बजे करबला पहुंचा। यहां ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया। मोहर्रम के जुलूस में नईम अंसारी, अरशद वारसी, अमन वारसी, असलम उर्फ भोला, शानू कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन